कैंप में 56 यूनिट रक्तदान
गुरदासपुर। सेवा भारती की ओर से शहीद भगत सिंह की याद में स्थानीय सिविल अस्पताल में रक्तदान कैंप आयोजित किया गया। इसका आगाज बाल कृष्ण, राज कुमार अग्रवाल, डॉ. अमित अग्रवाल और कविराज डोगरा नेे भारत माता व भगत सिंह के चित्र के सामने ज्योति प्रज्वलित कर किया। कैंप में 56 यूनिट रक्तदान किया गया। इस दौरान अजय पुरी ने सेवा भारती के कार्यों एवं खूनदान की महत्ता के बारे में बताया। इस दौरान पार्षद विकास गुप्ता, पार्षद तरुण महाजन, रमेश शर्मा, रजनीश महंत, मनीष राकेश वर्मा, राकेश गुप्ता आदि ने भगत सिंह व भारत माता के चित्र समक्ष पुष्प अर्पित किये। इस मौके पर सेवा भारती के अजय पुरी, नरेंद्र शर्मा, विपिन गुप्ता, अरुण शर्मा, पुरुषोत्तम महाजन, हीरा लाल, सतीष कुमार, सुरेंद्र, शशी कांत, सुरिंदर कुमार, कमलजीत शर्मा, भारत भूषण और महिंदरपाल भी मौजूद थे।
25जीडीआर4-रक्तदानी के साथ सेवा भारती के पदाधिकारी व अन्य