गोल्ड मेडल जीतने वाले मनप्रीत सिंह का किया सम्मान
गुरदासपुर। पिछले दिनों नई दिल्ली के इंद्ररा गांधी खेल स्टेडियम में हुई खेलो इंडिया खेलो, खेलों में जूडो वर्ग के किलोग्राम मुकाबलों में गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल में पहुंचे सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) के 11वीं आर्ट्स के विद्यार्थी मनप्रीत सिंह का स्कूल स्टाफ ने स्वागत किया। इस मौके पर डीईओ राकेश बाला, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) की प्रिंसिपल बलविंदर कौर और स्टाफ ने मनप्रीत को बधाई देते हुए सम्मानित किया। मनप्रीत ने यहां स्कूल और शिक्षा विभाग पंजाब का नाम रोशन किया, बल्कि अपने शहर गुरदासपुर का नाम भी पूरे भारत में रोशन किया।
16जीडीआर4- मनप्रीत सिंह को सम्मानित करते हुए स्कूल स्टाफ