डीसी ने लिया गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा
पठानकोट। स्थानीय मल्टीपपर्स स्पोर्ट्स स्टेडियम लमीनी में आयोजित गणतंत्र दिवस की दूसरी रिहर्सल का जिलाधीश नीलिमा की ओर से जायजा लिया गया। समारोह के तहत विभिन्न स्कूलों और पंजाब पुलिस की विभिन्न टुकड़ियों की ओर से रिहर्सल शुरू की गई। इस दौरान एडीसी कुलवंत सिंह, एसडीएम अमित महाजन, सहायक लोक संपर्क अधिकारी राम लुभाया, लोक निर्माण विभाग एक्सईएन मनमोहन सरंगल, जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र शर्मा तथा विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। जिलाधीश ने रिहर्सल का जायजा लिया। स्कूली बच्चों का ओर से पेश किये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को भी देखा। इस अवसर पर विद्यार्थियों की ओर से कोरियोग्राफी के साथ-साथ गिद्दा और भंगड़ा की रिहर्सल भी की गई।
फोटो -3- पठानकोट में 26 जनवरी के समारोह की रिहसर्ल का जायजा लेतीं डीसी व अन्य।