एचआरए स्कूल में मनाया स्थापना दिवस
गुरदासपुर। एचआरए इंटरनेशनल स्कूल का स्थापना दिवस और हंसराज अग्रवाल की बरसी मनाई गई। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन हीरामणि अग्रवाल तथा प्रिंसिपल रविंदर कौर शामिल हुए। हवन के बाद हंसराज अग्रवाल के चित्र के समक्ष श्रद्धा के फूल अर्पित किये गए। हंसराज की याद में स्कूली बच्चों ने भजन कीर्तन का कार्यक्रम पेश किया। स्कूल की प्रिंसिपल रविंदर कौर ने कहा कि वह एक बहुत ही मेहनती व सुलझे हुए इंसान थे, जिनके नाम पर आज गुरदासपुर में शिक्षा के बहुत ही बढ़िया दो स्कूल चल रहे है। इस अवसर पर कृष्णा मूर्ति, सत्यासेन, वाटिका, आंचल अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे।