फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बिना हेलमेट बाईक चलाना, जान जोखिम में डालने जैसा’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘बिना हेलमेट बाइक चलाना, जान जोखिम में डालने जैसा’
विज्ञापन

ट्रैफिक एजुकेशन सेल ने किया जागरूक
पठानकोट।
जिला पुलिस के ट्रैफिक एजुकेशन सेल की ओर से इंचार्ज एएसआई देवराज व ट्रैफिक मार्शल विजय पासी के नेतृत्व में जम्मू-जालंधर हाईवे के नजदीक बर्फानी मंदिर पर विशेष कैंप लगाकर वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। मौके पर विजय पासी व इंचार्ज देव राज ने संयुक्त रूप में कहा कि हाईवे पर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाना जान को जोखिम डालने के समान है। उन्होंने कहा कि अगर सड़क पर दोपहिया वाहन चालक का एक्सीडेंट होता है तो हेलमेट के कारण काफी बचाव हो जाता है। लेकिन अगर हेलमेट न पहना हो तो व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो जाता है। जान को खतरा भी हो जाता है। मौके पर उन्होंने हाईवे पर वाहन चालकों को रोककर कई ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया। इस दौरान समूह सेल सदस्य मौजूद थे।
फोटो -6- वाहन चालकों को जागरूक करते हुए एजुकेशन सेल के सदस्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें