नगर पंचायत के चुनाव में विधायक दिनेश सिंह बब्बू को बनाया इंचार्ज
पठानकोट। जिला भाजपा की ओर से विशेष बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष अनिल रामपाल की अध्यक्षता में महामंत्री राकेश शर्मा के निवास स्थान पर किया गया। मौके पर नरोट जैमल सिंह में होने जा रहे नगर पंचायत के चुनाव के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान विधायक दिनेश सिंह बब्बू को चुनाव का इंचार्ज बनाया गया। इसके साथ एक ग्यारह सदस्य टीम बनाई गई, जिसमें मास्टर मोहन लाल, सतीश महाजन, अनिल वासुदेवा, नरेन्द्र परमार, वीना परमार, विनोद कुमार, व रूप लाल इत्यादि शामिल किये गये। जिला प्रधान रामपाल ने बताया कि 10 दिसम्बर को प्रदेश अध्यक्ष सांपला नरोट जैमल सिंह में आ रहे हैं व एक बड़ी मीटिंग द्वारा कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस मौके पर महामंत्री राकेश शर्मा, विपिन महाजन, स्वर्ण सिंह सलारिया, मास्टर मोहन लाल, सतीश महाजन, अनिल वासुदेवा, जिला मीडिया इंचार्ज प्रदीप रैणा, विधायक दिनेश सिंह बब्बू के अतिरिक्त अन्य भी उपस्थित थे।
फोटो-05, बैठक के दौरान बीजेपी विधायक दिनेश सिंह बब्बू, जिलाध्यक्ष अनिल रामपाल व अन्य बीजेपी नेता