फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर एम्बुलेंस सेवा ठप्प कर कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस सेवा बंद कर कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

चेतावनी- हड़ताल के बाद अगर किसी पर कार्रवाई हुई तो होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। इंप्लाइज एसोसिएशन 108 एंबुलेंस की ओर से मांगों को लेकर बुधवार को एंबुलेंस सेवा बंद रख सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। नेताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान पंजाब प्रधान गुरप्रीत सिंह और राष्ट्रीय प्रधान विक्रमजीत सिंह सैनी ने कहा कि उनकी मांगों के संबंध में एमडी चंडीगढ़ द्वारा मीटिंग की गई थी। मीटिंग में उन्होंने मांगें भी मान ली थी। लेकिन अभी तक उनकी मांगों को लागू नहीं किया गया है। जिस कारण हेल्थ केयर कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हड़ताल के बाद किसी भी कर्मचारी ड्राइवर, इएमटी, सीएल, डिस्पेंसर, एमई पर कोई कार्रवाई हुई तो आने वाले समय में अनिश्चित काल तक हड़ताल की जाएगी। अगर किसी भी कर्मचारी को टर्मीनेट या ट्रांसफर किया तो आने वाले समय में पंजाब समेत सारा नॉर्थ इंडिया बंद कर दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान सुरजीत कुमार, जनरल सेक्रेटरी रुपिंदर सिंह, कैशियर रोहित कुमार, बलराज सिंह, प्रेस सचिव विनोद कुमार, सलाहकार जोबनप्रीत सिंह, सलाहकार मनजीत सिंह मौजूद थे।

फोटो- 11जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- बटाला में नारेबाजी करते हुए एंबुलेंस कर्मी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें