किसानों को गेहूं खरीद में नहीं आने देंगे मुश्किलें : डीसी
गुरदासपुर। डिप्टी कमिश्नर गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने कहा कि गेहूं के सीजन के दौरान किसानों को मंडियों में कोई मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगी। गेहूं की खरीद और लिफ्टिंग को निश्चित समय में यकीनी बनाया जाएगा। सिद्धू ने बताया कि गेहूं की खरीद के संबंध में संबंधित अधिकारियों को गेहूं की खरीद के प्रबंध करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। गेहूं की खरीद में कोई ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने किसानों को अपील की कि वह अच्छी तरह से फसल सूखाकर लाएं। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि मंडियों की साफ-सफाई अच्छी तरह होनी चाहिए। पीने के लिए साफ पानी, बैठने के लिए जगह, बारदाना समेत किसी प्रकार की कोई ढील न की जाए। डीएफएसई मनीष नरुला ने बताया कि जिले में कुल 93 मंडियां हैं। इस साल जिले की मंडियों में करीब 5 लाख 60 हजार मीट्रिक टन गेहूं आने की संभावना है। बीते साल 5 लाख 9 हजार मीट्रिक टन की आमद हुई थी।
09जीडीआर9- डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू