फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भाजपा करेगी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा आज करेंगे कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

पठानकोट। नगर निगम की बजट मीटिंग में मेयर अनिल वासुदेवा और कांग्रेसी पार्षदों के बीच हुई झड़प के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की ओर से कांग्रेस के खिलाफ सोमवार को रोष प्रदर्शन किया जाएगा। पिछले कई दिनों से प्रदर्शन की तैयारियों के लिए मीटिंगे कर रहे भाजपाइयों ने रविवार को सोशल मीडिया पर भी एकजुटता दिखाते हुए लोगों से प्रदर्शन का हिस्सा बनने की अपील की। बीते दिनों नगर निगम की बजट मीटिंग में कांग्रेस और भाजपा पार्षदों में झड़प हो गई थी। इसके बाद भाजपा गुट के मेयर अनिल वासुदेवा ने कुछ कांग्रेसी पार्षदों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उन पर पानी की बोतल व गिलास से हमला किया है। इसके बाद कांग्रेसियों ने भी भाजपा पार्षदों पर हाथापाई करने के आरोप लगाए थे। भाजपाइयों का प्रदर्शन सुबह 11 बजे गाड़ी अहाता चौक में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें