फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार की चपेट में आने से बाईक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
विज्ञापन

पठानकोट।
गांव भमलादा के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 25 वर्षीय बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के कुछ देर बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। कार चालक मौका पाकर कार लेकर फरार हो गया। वहीं दुर्घटना स्थल पर कार की गिरी नंबर पलेट के आधार पर परिजनों ने कार चालक की शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में की है। सिविल में भर्ती घायल की पहचान मुनीश निवासी गांव नैनीखड्ड जिला चंबा हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। अस्पताल के डाक्टरों अनुसार घायल के सिर में 15 टांके लगे हैं। एक टांग का घुटना और पैर की हड्डी टूट गई है। सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने घायल को अमृतसर रेफर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें