फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स सद के शीतकालीनसत्र में मोदी सरकार की नाकामियों की खोली जाएगी पोल-सुनील जाखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखबीर जानते है कि एनएच रोकने पर कौन सा कानून लागू होता है: जाखड़
विज्ञापन

संसद के शीतकालीन सत्र में मोदी सरकार की नाकामियों की खोली जाएगी पोल
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान तथा गुरदासपुर से लोक सभा सदस्य सुनील जाखड़ ने कहा है कि पार्टी की ओर से संसद के इस सेशन में केंद्र सरकार को उसकी किसान, व्यापार तथा उद्ययोग विरोधी नीतियों के मुद्दों पर घेरा जाएगा। इसके अलावा केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से पंजाब से किए जा रहे सौतेले व्यवहार का मुद्दा भी उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर सेे शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में नरेंद्र मोदी सरकार की नाकामियों का कच्चा चिट्ठा खोला जाएगा। मोदी सरकार ने संसद का यह सत्र अपनी सरकार की कमजोरियों पर पर्दा डालने के लिए ही देर सेे बुलाया है ताकि इस का गुजरात विधानसभा चुनाव पर प्रभाव न पड़े। उन्होंने कहा कि जिस तरह पूरी भारत सरकार गुजरात में डेरा लगा कर बैठी रही उससे गुजरात में भाजपा के असल विकास का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। जाखड़ ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से पंजाब से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इस के खिलाफ लोक सभा में वे आवाज उठाएंगे। इसके अलावा पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में खास करके गुरदासपुर के धारीवाल तथा बटाला के उद्योगिक मुद्दे भी उनके एजेंडे में शामिल रहेंगे। जाखड़ ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इन चुनावों के लिए वोटरों के सामने अपना विजन रख दिया है तथा अपने इस विजन दस्तावेज के अनुसार ही पार्टी नगर निगम चुनावों में उतरी है । शिरोमणि अकाली दल संबंधी पूछे गए एक सवाल के जवाब में जाखड़ ने कहा कि पहले विधानसभा, फिर गुरदासपुर लोक सभा उप चुनाव को देख कर सुखबीर सिंह बादल बौखला गए है। उन्होंने सुखबीर बादल को याद करवाया कि वे खुद राज्य के गृहमंत्री रहे है तथा भली भांती जानते होंगे कि राष्ट्रीय राज मार्ग रोकने पर कौन सा कानून लागू होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब में जंगल राज नहीं है बल्कि कानून का राज है और जो भी कानून की अवहेलना करेगा कानून उससे निपटेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पुुलिस को पूरी तरह से राजनीति से अलग रखा है तथा पुलिस को कानूनी ढंग से काम करने की आजादी दी गई है तथा इसका ही नतीजा है कि पुलिस ने पिछले समय दौरान कई अहम केस हल किए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें