फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मई से पूर्व धान की पनीरी लगाने वालों के विरुद्ध हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
20 मई से पहले धान की पनीरी लगाने वालों पर कार्रवाई
विज्ञापन

गुरदासपुर। पंजाब सरकार की ओर से जारी निर्देशों के विपरीत 20 मई से पहले धान की पनीरी बीजने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ने कई किसानों की पनीरी को नष्ट करवाया। इसके तहत जिलाधीश गुरलवलीन सिंह सिद्धू के नेतृत्व में मुख्य कृषि अधिकारी रमेश शर्मा ने सुबह अन्य अधिकारियों की टीम को साथ लेकर गुरदासपुर व दीनानगर ब्लाकों का दौरा किया। इस दौरान सबसे पूर्व उन्होंने गांव धारोचक्क में समय से पूर्व पनीरी बीजने वाले किसान बूटा सिंह व गुरविन्द्र सिंह के खेतों में जाकर पनीरी नष्ट करवाई। इसके बाद उक्त टीम ब्लाक दीनानगर व गुरदासपुर के अन्य गांवों में गई जहां किसानों को जागरूक करते हुए शर्मा ने आग्रह किया कि किसान धरती निचला पानी बचाने में सहयोग दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें