एसएसए रमसा अध्यापक यूनियन का प्रदर्शन
पठानकोट। एसएसए रमसा अध्यापक यूनियन की जिला इकाई की ओर से स्थानीय शिमला पहाड़ी पार्क में रविवार को पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इसकी अध्यक्षता यूनियन के जिला अध्यक्ष राजन कुमार ने की। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जनवरी 2016 में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सूबे में सरकार बनने से पहले बीते 9 सालों से ठेके पर काम कर रहे एसएसए रमसा अध्यापकों की सेवाओं को शिक्षा विभाग में लाकर रेगुलर करने का वादा किया था। आज प्रदेश में कांग्रेस सरकार बने 1 साल हो गया है, लेकिन सरकार की ओर से किए वादे को पूरा नहीं किया गया। इस दौरान मोहनीश सिंह, कुनाल राजपूत, विजय कुमार, राम प्रसाद, संदीप, राजकुमार, संदीप कुमार, रीना कुमारी, मधु, विनोद अत्री, नरिंदर, राजन कद, मोनिका, परमजीत कुमारी और सुदेश भी मौजूद थे।
फोटो -09-एसएसए रमसा अध्यापक यूनियन के सदस्य रोष प्रदर्शन करते हुए।