संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। केंद्रीय जेल में हवालाती से 17 प्रतिबंधित गोलियां बरामद होने के मामले में थाना सिटी की पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
सहायक सुपरिटेंडेंट मंगल सिंह ने बताया कि 24 जुलाई को जेल स्टाफ ने बैरक नंबर 8/2 की तलाशी ली। एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में बंद हवालाती हरजिंदर सिंह पुत्र टहल सिंह निवासी माड़ी पन्नवां के पायजामे की तलाशी ली गई तो एक लिफाफा बरामद हुआ। उसकी तलाशी लेने पर उसमें से 17 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुईं।