फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला भाजपा ने सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर मनाया पराक्रम दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंक चौक में शहीदों की प्रतिमाओं को किया नमन
विज्ञापन

जिला भाजपा ने सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर मनाया पराक्रम दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। जिला भाजपा की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर पराक्रम दिवस जिलाध्यक्ष अनिल रामपाल के नेतृत्व में मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा, मेयर अनिल वासुदेवा, पूर्व केबिनेट मंत्री मास्टर मोहनलाल, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र परमार और जिला महामंत्री राकेश शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। टैंक चौक (काठ वाला पुल) पर लगाई शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष नतमस्तक होकर सभी ने भारतीय सेना के जवानों की नमन किया। जिलाध्यक्ष अनिल रामपाल ने कहा, आज से 2 वर्ष पूर्व भारतीय सेना के जांबाजों ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर उन्हें ध्वस्त कर सुरक्षित वापस आना हमारे जवानों के अदम्य साहस और पराक्रम का सुबूत है। जिला महामंत्री राकेश शर्मा ने कहा, मोदी सरकार द्वारा इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाना देश की सुरक्षा के लिए अपना सब कुछ अर्पण करने वाले हमारे सभी भारतीय सैनिकों के शौर्य को सच्चा सम्मान है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रोहित पुरी, मंजू गुप्ता, महामंत्री विपन महाजन, अश्वनी गोपी, रविंद्र राणा, ठाकुर शमशेर सिंह, भाजयुमो उपाध्यक्ष पवन शर्मा, विशाल कश्यप राजपूत, विनोद धीमान, राजकुमार गुप्ता व अन्य उपस्थित थे।

फोटो:-5-शहीद की प्रतिमा पर फूल मालाएं भेंट करते जिला भाजपा के पदाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें