गुरमति समागम में संगतों ने लिया हिस्सा
पठानकोट। सरबत खालसा की ओर से रविवार को मीरपुर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा दमदमा साहिब में मुख्य प्रबंधक गुरदीप सिंह गुलाटी की देखरेख में गुरमति समागम करवाया गया। इसमें संगतों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान भाई अमरीक सिंह लतीफपुर वालों ने चल रही वाणी की व्याख्या बड़े समूचे ढंग से की। उन्होंने बताया कि हम सब प्राणियों को असहाय, असमर्थ और जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी चाहिए। इसके बाद गुरदीप सिंह गुलाटी और मास्टर चन्नन सिंह ने संगतों को अमृत छकाया। गुरु घर का लंगर भी वितरित किया। इस दौरान गुरशरण सिंह, जसविंद्र सिंह, कंवलजीत सिंह, अमरीक सिंह, परमजीत सिंह, बलकार सिंह, सुरिंद्र सिंह, भूपिंद्र कौर, कुलवंत सिंह, सुरिंद्र कौर, गुरबचन सिंह, हरजीत कौर, हरभजन सिंह, गुरमीत सिंह, सुरिंदर कौर, नरिंदर कौर, दविंदर सिंह, बलदेव सिंह, मनजीत कौर व अन्य मौजूद थे।
फोटो 07, गुरमति समागम के दौरान उपस्थित उपस्थित संगत