फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत
पठानकोट।
एक फॉर्च्यूनर रविवार रात गाड़ी थाना फतेहपुर की ग्राम पंचायत हड़वाल के गांव सपडी में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। फॉर्च्यूनर पीबी 35-टी 3333 तलवाड़ा से जसूर की तरफ जा रही थी। गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गांव सपडी निवासी रमेश सिंह के घर के पीछे की तरफ अनियंत्रित होकर पलट गई। रमेश सिंह की पत्नी अरुण हादसे को देखकर बेहोश हो गई। उनके बच्चे आंगन में ही थे । गाड़ी में तीन लोग सवार थे। एक की हालत गंभीर होने पर उसे अमनदीप अस्पताल पठानकोट ले जाया गया। वहां पर उसकी मौत हो गई। अन्य दो को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस थाना फतेहपुर हवलदार कपिल सिंह व टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। डीएसपी मेघनाथ चौहान ने बताया कि मृतक की पहचान जीवप्रीत सिंह (32) पुत्र जसबीर सिंह निवासी पठानकोट के रूप में हुई है।
फोटो 02, अनियंत्रित होकर घर के पास गिरी गाड़ी।