गुरदासपुर में निकाली चेतना रैली
गुरदासपुर। विभिन्न अनुसूचित जाति से संबंधित संगठनों ने रविवार को शहर भर में चेतना रैली निकाली। यह विभिन्न सड़कों से होते हुए मिनी सचिवालय में आकर रुकी। वहां पर डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिभा को फूल अर्पित किए गए। रैली में भारतीय मूल निवासी सभा, गुरु रविदास सभा, गुरु नाभा दास, संत कबीर दास सभा, वाल्मीकि सभा आदि संस्थाओं ने हिस्सा लिया। केवल कृष्ण लाडी ने बताया कि अनुसूचित जाति के हितों की रक्षा हर हाल में की जाएगी। इस दौरान प्रेम खरलांवाला, वरिंदर बहरामपुर, रछपाल भुंबली, कर्मवीर सिंह, बसपा से रमन कुमार, साहिल कुमार और अनिल कुमार मौजूद थे।
15जीडीआर010- शहर में चेतना रैली निकालते हुए विभिन्न संगठन ।