फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले की सफाई ना होने से क्षेत्र निवसी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले की सफाई नहीं, इलाकावासी परेशान
विज्ञापन

गुरदासपुर। काहनूवान रोड पर स्थित वार्ड नंबर 9 में क्षेत्रवासियों ने गंदगी के विरोध में नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासी साहिल शर्मा, प्रिंस कुमार, अभिषेक शर्मा, अशोक शर्मा, त्रिलोक कुमार ने बताया कि बीते 1 माह से इलाके में सफाई कर्मचारी ने सफाई नहीं की है। इस वजह से इलाके का गंदा नाला बुरी तरह से जाम हो चुका है। नाले के ऊपर मक्खियां व मच्छर भिन-भिनाते हैं। रात के समय यह परेशानी और भी बढ़ जाती है। इलाका वासियों ने कहा के वार्ड के पार्षद संजीव कुमार बांटू भी क्षेत्र के लोगों की समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं ।इसके चलते लोग और भी परेशान हो रहे है।लोगों के मुताबिक इस वार्ड में सेनेटरी इंस्पेक्टर का घर भी है । जिसके जिम्मेदार शहर की सफाई व्यवस्था होती है लेकिन वार्ड में गंदगी होने से लोगों में भारी रोष भी पाया जा रहा है।क्या कहते हैं पार्षद--पार्षद संजीव कुमार का कहना है कि वह कल ही क्षेत्र का दौरा कर नगर पालिका से सफाई कर्मचारियों को साथ लेकर मोहल्ले की सफाई करवाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए।
10जीडीआर8-नाले मे पसरी गंदगी को दिखाते हुए इलाका वासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें