फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहित्य संगम दीनानगर की बैठक मगराला में संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मगराला में हुई साहित्य संगम की बैठक
विज्ञापन

दीनानगर (गुरदासपुर)। साहित्य संगम की एक बैठक बलवीर मुगराला के निवास स्थान गांव मगराला में हुई। इसकी अध्यक्षता मंगत चंचल, शीतल सिंह गुन्नोपुरी, सुभाष दीवाना, तरसेम सिंह भंगु और सुनील दत्त ने संयुक्त रूप से की। इसमें घरों में लाइब्रेरी के महत्व विषय पर चर्चा की गई। इसमें यह बात उभर कर सामने आई कि हमारे समाज में आज तक घरों में लाइब्रेरी बनाने की सोच ही पैदा नहीं हुई। सुभाष दीवाना ने घरेलू लाइब्रेरी की महत्ता बताते हुए कहा कि घरेलू लाइब्रेरी मानवीय जीवन की अमीरी प्रदर्शित करती है। इस अवसर पर हरपाल बैंस, राकेश नरोटीया, शीतल गुन्नोपुरी, राम नाथ, मंगत चंचल, बलवीर मुगराला, दविंद्र मुगराला, जसविंदर, अनमोल, राजेश और तरसेम सिंह भंगु ने भी अपने-अपने कलाम पेश किए। इस दौरान दीपक सिंगला, मनत दीप सिंह, प्रदीप कुमार और जोगिंद्रपाल सैनी मौजूद थे।

19जीडीआर6-साहित्य संगम की मीटिंग में हाजिर साहित्य संगम के पदाधिकारी तथा मेंबर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें