सड़क को 18 फुट चौड़ा करने का काम शुरू
गुरदासपुर। ट्रैफिक समस्या के समाधान तथा लोगों के लिए यातायात को आसान बनाने के उद्देश्य से चेयरमैन गुरमीत सिंह पाहड़ा ने जेल गेट के समक्ष जाने वाली सड़क गांव बाबोवाल, जाफरपुर व रजबाहे के साथ साथ कलानौर बाईपास तक जाने वाली सड़क को 18 फीट चौड़ा करने की शुरुआत करवाई। चेयरमैन पाहड़ा ने बातचीत दौरान बताया कि इस सड़क पर यातायात अधिक होने के कारण तथा विशेष: बड़े वाहनों के गुजरने के दौरान मुश्किल पेश आती थी। लोगों की जरुरत को मुख्य रखते हुए इस सड़क को 18 फीट चौड़ा किया जा रहा है। यह सड़क 20 लाख की लागत से तैयार की जाएगी। इस मौके पर हरजोत सिंह सोढी एक्सियन पीडब्ल्यूडी, बलजीत सिंह पाहड़ा प्रधान यूथ कांग्रेस गुरदासपुर, एसडीओ निर्मल सिंह, तरसेम सहोता, राकेश कुमार सरपंच बाबोवाल, बलजीत सिंह सरपंच मीरपुर, सुरेंद्र शर्मा, उपस्थित थे।