श्रद्धालुओं से टोल टैक्स वसूलना निंदनीय : शर्मा
गुरदासपुर। शिवसेना समाजवादी की एक विशेष बैठक गीता भवन रोड में पुष्पा गिल सचिव उत्तर भारत एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें विशेष तौर पर पहुंचे रवि शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर भारत प्रमुख और सीनियर नेता शेर सिंह ने कहा कि हिंदुओं के सबसे बड़े आस्था स्थल स्वयं भगवान शिव के दर्शन के करने के लिए लाखों लोग हर साल अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। इस दौरान टोल टैक्स वाले श्रद्धालुओं से हजारों रुपये लेते हैं। इसका शिवसेना समाजवादी कड़े शब्दों में निंदा करती है।
12जीडीआर2-बैठक में जानकारी देते हुए शिवसैनिक ।