फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगो के प्रति कोई कार्रवाई न की तो सरकार के खिलाफ किया जाएगा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों के प्रति कार्रवाई न की तो होगा प्रदर्शन
विज्ञापन

गुरदासपुर।
पंजाब पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जवंद सिंह सैनी की अध्यक्षता में शहीद बलजीत सिंह में हुई। इसमें गुरदासपुर के विभिन्न ब्लॉकों के प्रधान व सचिव व अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में पेंशनरों को आ रही दरपेश मुश्किलों के बारे में विचार-विमर्श किया गया। बैठक की कार्रवाई शुरू करते हुए जिला महासचिव सविंदर सिंह औलख ने 12 फरवरी को पंजाब पेंशनर कंटेंडरेशन की बैठक जो महिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई। एसोसिएशन की ओर से सरकार की पेंशनरों विरोधी नीतियों के खिलाफ राज्य स्तर पर संघर्ष का एलान कर दिया गया है। इसके तहत विधानसभा के आने वाले बजट सेशन के तीसरे दिन मोहाली में हजारों की संख्या में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। फिर भी सरकार ने पेंशनरों की मांगों के प्रति कोई कार्रवाई न की तो शाहकोट के उपचुनाव से तीन दिन पहले झंडा मार्च कर सरकार की ओर से किए गए वादों की फूंक निकाली जाएगी। वक्ताओं ने डीए की किश्तें नकद देने के लिए कहा। मौके पर सुरेश शर्मा, निर्मल सिंह, प्रकाश चंद, महिंदर सिंह, रजिंदर सिंह, रमेश चंद्र, सविंदर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें