फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ूलन मिल के वर्करों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर किया प्रर्दशन

विज्ञापन
विज्ञापन
वूलन मिल के वर्करों ने प्रदर्शन कर जताया रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। न्यू इजर्टन वुलन मिल्स धारीवाल के वर्करों को 20 महीनों से वेतन ना मिलने के रोष स्वरूप शहर के मुख्य बाजारों में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। मिल मजदूर दल के प्रधान नरिंदर निंदी, भारती मजदूर संघ के प्रधान तरसेम मसीह ने नेताओं को बताया कि धारीवाल स्थित कपड़ा मिल में काम कर रहे मजदूरों को 20 माह से वेतन नहीं मिल रहा हे। वेतन लेने के लिए प्रतिनिधिमंडल के रूप में केंद्रीय मंत्री व अन्य कई भाजपा नेताओं से मिलकर अपनी मुश्किलों से अवगत करवाते हुए वेतन जल्द देने की मांग की है। इन नेताओं ने सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं किया। मुलाजिम नेताओं ने प्रधान मंत्री और कपड़ा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि उनका वेतन जल्द से जल्द ना मिला तो तेज संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें