मेयर को सौंपा मांगपत्र, बोले- सांडों से बचाओ
पठानकोट। राष्ट्रीय कल्याणकारी परिषद का शिष्टमंडल कन्वीनर सतीश जैन और प्रधान राकेश शर्मा की अध्यक्षता में मेयर अनिल वासुदेवा से मिला। उन्होंने कहा कि शहर में आवारा पशु चिंता का विशष बन चुके हैं, जो अक्सर दुकानों में घुसकर नुकसान करते हैं। इतना ही नहीं राह चलते आम लोग भी इन सांडों की चपेट में आ चुके हैं। सांडों के आतंक से न केवल दुकानदार पीड़ित हैं, बल्कि वृद्ध, महिला और स्कूली बच्चे भी परेशान हैं। पिछले 1 महीने में 14 लोग घायल और 2 की मौत हो चुकी है, प्रशासन को चाहिए की पहल के आधार पर आवारा पशुओं को कैटल पाउंड में शिफ्ट किया जाए। शिष्टमंडल में संजीव परमार, राजू, महेंद्र राय सैनी, साधना सैनी, सुनीता धीमान, कांता धीमान, प्रवीण नैयर, बृज अग्रवाल मौजूद थे।
फोटो:-6-मेयर अनिल वासुदेवा को मांगपत्र सौंपते राष्ट्रीय कल्याणकारी परिषद् के सदस्य।