गलत दिशा में चलने वालों के लिए लगाया सेमिनार
पठानकोट। पठानकोट के जालंधर-जम्मू बाईपास पर स्थित नलवा ब्रिज पर गलत दिशा में वाहन चलाने वालों को ट्रैफिक एजुकेशन सेल की तरफ से सेमिनार लगाकर जागरूक किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में ट्रैफिक प्रभारी नरेश महाजन उपस्थित हुए और उन्होंने शॉर्टकट के चक्कर में ब्रिज पर गलत दिशा में वाहन चला रहे चालकों को रोककर ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। महाजन ने बताया कि उन्हें पता चला था कि नलवा ब्रिज पर लोग गलत दिशा में वाहन चला कर सड़क दुर्घटना का खतरा बढ़ा रहे हैं, इसलिए वीरवार को नलवा ब्रिज पर सेमिनार लगा कर लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने वाहन चालकों को बताया कि गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण कोई बड़ी सड़क दुर्घटना हो सकती है। इसलिए वाहन चालकों को चाहिए कि गलत दिशा में वाहन ना चलाएं। इसी प्रकार एएसआई देव राज व ट्रैफिक मार्शल विजय पासी ने भी गलत दिशा में वाहन चला रहे लोगों को ट्रैफिक चिह्न बताए। इस मौके पर एएसआई देवराज, ट्रैफिक मार्शल विजय पासी, हेड कांस्टेबल मनजीत सिंह, नरिंद्र कुमार, एचसी प्रदीप कुमार, हरनाम, धर्मपाल उपस्थित थे
फोटो 06, सेमिनार लगाकर नौजवानों को जागरूक करते हुए