फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार द्वारा लगाए 200 रुपए जजिया टैक्स की अधिसूचना की कापी जलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
200 रुपये जजिया टैक्स की अधिसूचना की प्रतियां फूंकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। पंजाब स्टेट मनिस्ट्रीयल सर्विसेज यूनियन गुरदासपुर ने अन्य संगठनों के साथ मिलकर पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों पर लगाए गए 200 रुपये जजिया टैक्स की अधिसूचना की कापियां जलाई। इस अवसर पर संबोधित करते हुए रघुबीर सिंह बडवाल प्रादेशिक चेयरमैन, गुरदीप सिंह पन्नू महासचिव, बलजिंद्र सिंह सैनी जिला चेयरमैन व हरजिंद्र सिंह भट्टी जिला वर्किंग अध्यक्ष, सावन सिंह वित्त सचिव ने संयुक्त रूप से कहा गया कि वर्तमान पंजाब सरकार विशेषतौर पर वित्त मंत्री पंजाब के कर्मचारियों की अधिकारिक व जायज मांगों को नजरअंदाज कर रहे हैं। क्योंकि अभी तक जनवरी 2017, जुलाई 2017 तथा जनवरी 2018 की तीन डीए की किश्तें जारी नहीं की गईं और पिछले डीए की किश्तों का करीब 23 माह का बकाया भी सरकार दबाकर बैठी है। इसके अतिरिक्त पंजाब के छठे वेतन आयोग को भी ठंडे बस्ते में डाल रखा है। जबसे सरकार बनी है कि यह खजाना खाली होने का शोर डालती आ रही हं और कर्मचारियों के वेतन को बोझ समझती है। जिससे पंजाब का कर्मचारी वर्ग निराश है। सरकार को समूह कर्मचारी वर्ग की अपील है कि सरकार कर्मचारियों की ज्वलंत मांगों की तरफ तुरंत ध्यान देकर इन मांगों का समाधान करे और डेवलपमेंट के नाम पर कर्मचारियों से 200 रुपये प्रति माह के हिसाब से टैक्स काटने के लिए जारी फरमान तुरंत वापस लें वर्ना समूह कर्मचारी वर्ग संघर्ष शुरू करने के लिए तैयार है। इस रैली को लखविंद्र सिंह गोराया महासचिव जिलाधीश कार्यालय, अमरजीत शास्त्री सीनियर उपाध्यक्ष डेमोक्रेटिक कर्मचारी फेडरेशन, तिलक राज अध्यक्ष ड्राफ्ट मैन यूनियन, गुरनाम सिंह अध्यक्ष टेक्निकल एंड ड्राइवर यूनियन अध्यक्ष, अनेक चंद पाहड़ा अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी यूनियन आदि ने सम्बोधन किया और विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में अन्य भी संगठनों के साथ तालमेल करके सरकार के कर्मचारी मारू निर्णयों के विरुद्ध संघर्ष किया जाएगा।

27जीड़ीआर1-मनिस्ट्रीय सर्विसिस यूनियन के सदस्य अधिसूचना की कापियां जलाते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें