नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली
पठानकोट।
नशे के विनाश के लिए खत्री सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सहगल की ओर से निकाली गई यात्रा का पठानकोट पहुंचने पर खत्री सभा की ओर से जिलाध्यक्ष विजय पासी की अध्यक्षता में स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सहगल और उनके साथ आए सदस्यों का शहीद भगत सिंह चौक में फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान खत्री सभा के अध्यक्ष संजय आनंद व पूर्व अध्यक्ष रामपाल भंडारी भी विशेष तौर पर उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नशे के खात्मे के लिए खत्री सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से पूरे राज्य में निकाली जा रही यात्रा एक सराहनीय कदम है। इससे नौजवानों को प्रेरणा मिलेगी। मौके पर सुमन नंदा, प्रेस सचिव संजीव घई, अतुल नैयर, अमित संगर, राजीव सोनी उपस्थित थे।
फोटो-04, यात्रा का स्वागत करते हुए खत्री सभा के सदस्य