दलित विरोधी फैसले बर्दाश्त नहीं: बनौत्रा
गुरदासपुर। मजदूर यूनियन के अध्यक्ष तरसेम लाल बनौत्रा ने पिछले दिनों में एससी, एसटी एक्ट के बारे में सुप्रीम कोर्ट की ओर से लिए निर्णय को दलित समाज के विपरीत बताया है। इसके खिलाफ बनौत्रा के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया है। बनौत्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब मोदी सरकार के इशारे पर ही हुआ है। उन्होंने कहा इस दलित विरोधी निर्णय को न बदला गया तो समाज संघर्ष के लिए मजबूर होगा। इस मौके पर जीवन कुमार, मंगल जीत, राजपाल, सुभाष चंद्र, संजीव कुमार, आशा रानी, पूजा देवी, शालू देवी, शिवानी देवी, नीती बाला, अंजू बाला, रचना देवी, बिमला देवी, सर्वजीत, संगीता देवी, सुरेखा रानी, मनोहर लाल मौजूद थे।
31जीडीआर5-सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध जताते हुए बनौत्रा व अन्य ।