डिवाइडर तोड़कर दुकान से जा टकराया ट्राला
पठानकोट। पठानकोट-अमृतसर हाईवे मार्ग पर स्थित मलिकपुर अड्डा के पास शुक्रवार रात अनियंत्रित ट्राला सड़क किनारे खडे़ ट्राले से टकराने के बाद डिवाइडर तोड़ विपरीत दिशा की दुकान से जा टकराया। इस हादसे में ट्राला चालक सहित दो घायल हो गए। घायलों की पहचान गुरजीत सिंह व दलजीत सिंह दानों निवासी मुक्तसर के रूप में हुई है। घायल गुरजीत सिंह ने बताया कि वह अपने ट्राले में क्रेशर लोड कर माधोपुर से मलोट की ओर जा रहे थे। अभी वह महिलकपुर अड्डा के निकट ही पहुंचे थे कि सड़क में गहरा गड्डा होने के कारण उनका ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकराने के बाद अनियंत्रित हो गया। इसके बाद डिवाइडर को तोड़ कर दूसरी दिशा की एक दुकान से जा टकराया।