शहीद के परिवार से मिले सुनील जाखड़
बटाला। गुरदासपुर के लोकसभा सदस्य औैर पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ वीरवार को गांव रायेचक्क पहुंचे। उन्होंने शहीद हवलदार पलविंदर सिंह के परिवार के साथ दुख साझा किया। इस दौरान डेरा बाबा नानक के विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद थे। सुनील जाखड़ ने कहा कि पलविंदर सिंह की शहीदी लासानी है और पूरा देश अपने इस सपूत का कर्जदार है। जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार और कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शहीद के परिवार को वित्तीय सहायता से परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। जाखड़ और विधायक रंधावा ने एलान किया कि गांव रायेचक्क के स्कूल को अपग्रेड कर शहीद के नाम पर गांव के स्कूल का नाम रखा जाएगा।
फोटो- 07जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- बटाला के गांव रायेचक्क में शहीद पलविंदर सिंह के परिवार से दुख साझा करते सुनील जाखड़ औैर विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा।