रिटायर्ड एमईएस कर्मचारी को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
पठानकोट। गुरदासपुर रोड सैनिक मंदिर के पास वाहन की चपेट में आने से एमईएस से रिटायर्ड कर्मी की मौत हो गई। मृतक ओमप्रकाश मोहल्ला गांधी नगर का रहने वाला था। बेटे दिनेश शर्मा ने बताया कि उसके पिता ओमप्रकाश एमईएस से रिटायर्ड है। वह रोजाना की तरह शनिवार सुबह घर से ध्रुव पार्क में सैर करने निकले थे। अबरोल नगर स्थित सैनिक मंदिर के पास किसी वाहन ने पिता ओमप्रकाश को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई। थाना डिवीजन नंबर 1 एएसआई अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस ने ओमप्रकाश के बेटे के बयान पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।