फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली ठीक करने गया कर्मचारी अचानक पोल में बिजली आने से 20 फुट उंचाई से गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली पोल में करंट आने से 20 फुट ऊंचाई से गिरा कर्मचारी
विज्ञापन

निजी अस्पताल के डाक्टर ने अमृतसर रेफर करने की सलाह दी
पावर कंपनी कर्मचारियों ने डाक्टर को वहीं इलाज करने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। शुक्रवार को भारी तूफान और बारिश के कारण कॉलेज रोड पर बिजली की शिकायत के दौरान बिजली ठीक करने गए पावरकॉम के कर्मचारी राजेंद्र कुमार अचानक से बिजली के पोल में करंट आने से करीब 20 फुट ऊंचाई से नीचे गिर गए। इससे उन्हें गंभीर चोट आई। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग कर्मचारी को शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टर ने कर्मचारी की गंभीर हालत बताते हुए अमृतसर रेफर करने को कहा। लेकिन मौके पर पहुंचे पावर कंपनी कर्मचारियों ने डॉक्टर को वहीं इलाज करने का दबाव बनाया। पावरकॉम के कर्मचारी पवन कुमार ने बताया कि राजेंद्र कुमार कर्मचारी कॉलोनी रोड में बिजली के बोर्ड की शिकायत के बाद लाइन ठीक करने के लिए गया था। लेकिन टेक्निकल खराबी के कारण बिजली के पोल में अचानक करंट आ गया। इससे वह नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक अभी तक राजेंद्र कुमार की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें