‘14 फरवरी को शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि’
दीनानगर (गुरदासपुर)। शिवसेना हिंदुस्तान की बैठक शुक्रवार को जिला उपप्रधान सुमित कुमार और मीडिया प्रभारी पवन वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान वेलेंटाइन डे समेत दूसरे पश्चिमी सभ्यताओं के बहिष्कार का फैसला लिया गया। इस दौरान अजय और प्रिंस आनंद ने कहा कि युवा वर्ग ही देश का निर्माता होता है। अगर वह हमारी भारतीय संस्कृति को भूल जाएगा तो देश का भविष्य सच में अंधकारमय हो जाएगा। शिवसेना हिंदुस्तान 14 फरवरी को अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि देकर एक नई पहल करेगी। इस दौरान जतिन शर्मा, भूपेश कक्कड़, विक्रांत सनी कोठे, सनी बेरियां, सौरभ महाजन, निखिल, साहिल शर्मा, अभिषेक शर्मा, बलविंदर पठानिया और सुखदेव सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
09जीडीआर2- शिवसेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ता