50 गरीब परिवारों को बांटे कंबल
पठानकोट। खत्री सभा की ओर से मंगलवार को प्रधान रामपाल भंडारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शहर के प्रमुख समाज सेवक रविंद्र हांडा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने अपने स्वर्गीय बेटे सचिन हांडा की याद में 50 गरीब परिवारों को कंबल भेंट किए। इस मौके पर प्रधान रामपाल भंडारी, श्वेता हांडा, अरजव हांडा, रजिंद्र घई, अमिता घई, विजय पासी, संजय आनंद, राजेश पुरी, रमन हांडा, आदेश स्याल, हरिमोहन बिट्टा, अमित रलहन, अमित नैय्यर, ओम प्रकाश मेहता, जगदीश कोहली, नरेश कोहली, आरके मल्होत्रा, पीआर पासी, सुशील, अजय मल्होत्रा, संजीव हांडा व अन्य मौजूद थे।
फोटो-04-मुख्यातिथि रविंद्र हांडा की ओर से गर्म कम्बल भेंट करते हुए।