बिजली मुलाजिमों की मुश्किलों पर चर्चा
गुरदासपुर। पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन एटक सब यूनिट बहरामपुर की जनरल बैठक सतीश कुमार सैनी के नेतृत्व में हुई। बैठक में बिजली कर्मियों को फील्ड में काम करते समय आ रही मुश्किलों पर विचार विमर्श किया गया। बलविंदर उदीपुर ने बताया कि विभाग में कर्मचारियों की संख्या लगातार घटती जा रही है। काम लगातार बढ़ता जा रहा है। निर्विघ्न सप्लाई देने के लिए भारी परेशानी पेश आ रही है। उन्होंने कहा मौजूदा सरकार मुलाजिम विरोधी साबित हो रही है। मांगों को पूरी तरह से अनदेखा किया गया है। इस मौके पर जोगिंदरपाल, अश्विनी कुमार, सुरजीत सिंह, कृपाल सिंह, गुरमीत सिंह, जसविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह उपस्थित थे।