गांव शेख में कई परिवार शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुए
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन। लोकसभा क्षेत्र खडूर साहिब के अंतर्गत आते गांव शेख में शिरोमणि अकाली दल द्वारा आयोजित जनसभा में गुरसेवक सिंह शेख के नेतृत्व में कई परिवारों ने पार्टी का दामन थामा। शेख शिअद (टकसाली) के अध्यक्ष ब्रह्मपुरा के बेहद करीबी माने जाते हैं। इस मौके पर पूर्व बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब के लोगों के साथ झूठे वादे कर कांग्रेस ने सत्ता प्राप्त की। विधायक रमनजीत सिंह सिक्की पर तंज करते हुए कहा कि यहां के लोगों को 2 साल से विधायक के दर्शन तक नहीं हुए। जनसभा को शिरोमणि अकाली दल की प्रत्याशी बीबी जागीर कौर, प्रोफेसर विरसा सिंह वल्टोहा, हरमीत सिंह संधू ने भी संबोधित किया