फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुरकंडी और जुगियाल एरिया में डेवलप होगी ग्रीन बेल्ट, लगेंगे 10 हजार पौधे ृ

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुरकंडी और जुगियाल में लगेंगे 10 हजार पौधे: महाजन
विज्ञापन

पठानकोट। मिनी चंडीगढ़ कहे जाने वाले शाहपुरकंडी और जुगियाल एरिया को ग्रीन बेल्ट के तौर पर डेवलप किया जाएगा, इसके लिए एरिया में जिला प्रशासन की ओर से 10 हजार पौधो रोपित किए जाने हैं। यह जानकारी जिला टूरिज्म नोडल अफसर नरेश महाजन ने अनंत गुरुकुल संस्थान में पौधरोपण समारोह के दौरान दी। संस्थान के चेयरमैन अनुज शर्मा ने बताया कि स्कूल और कॉलेज परिसर में पहले चरण में 50 पौधे रोपित किए गए हैं। नरेश महाजन ने बच्चों को पौधों का मानव जीवन में महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में जिस तरह जंगलों का दोहन हो रहा है ऐसे में वह दिन दूर नहीं जब लोगों को ऑक्सीजन के लिए पीठ पर सिलेंडर बांधना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को हर सीजन में 1 पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण में संतुलन स्थापित किया जा सके। इस मौके पर अमरीक सिंह व अन्य स्कूल और कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा।

फोटो:-6-पौधरोपण करते नोडल अफसर नरेश महाजन और अनुज शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें