फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम कर्मियों ने वेतन न मिलने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम कर्मियों ने वेतन न मिलने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पठानकोट। म्यूनिसिपल वेलफेयर एसोसिएट के प्रधान अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में वेतन न मिलने पर मुलाजिमों गेट रैली की। कर्मचारियों ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से वेतन समय पर नहीं मिल रहा। अब तक मई महीने का वेतन जून तक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कर्मचारी वेतन पर निर्भर हैं। वेतन न मिलने के कारण मुलाजिमों के बच्चों की स्कूल की फीसें, बैंक के लोन की किश्तें देने में मुश्किलें आ रही हैं। जिससे मुलाजिमों को पेनल्टी पड़ रही है। मुलाजिम अपनी पूरी मेहनत लगन के साथ काम कर रहे है। उनकी मेहनत का हर्जाना समय पर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि कार्पोरेशन व काउंसलरों को दिशा निर्देश जारी करें कि सरकारी प्लांट की रकम जो करोड़ों रुपये में है, वहीं नगर निगम के कर्मचारी जो शहर से टैक्स इक्ट्ठा कर रहे हैं, उनमें से मुलाजिमों को वेतन समय पर दिया जाए। सरकार द्वारा ग्रांट आने पर वह रकम उस खाते में जमा करवा दी जाए। उन्होंने कहा कि वेतन न मिलने से मुलाजिमों में रोष है। अगर सरकार ने इस संबंध में तुरंत फैसला नहीं लिया तो मुलाजिमो संघर्ष करने पर मजबूर होंगे।

फोटो 08, गेट रैली करते हुए निगम कर्मी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें