फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर व्यापार मंडल ने जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से व्यापारी बेहाल
विज्ञापन

पठानकोट। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों पर व्यापार मंडल पठानकोट ने चिंता जताई है। व्यापार मंडल पठानकोट के चेयरमैन भारत महाजन और प्रधान वेदप्रकाश महाजन ने केंद्र सरकार से गुहार लगाई है कि वह पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से देश को राहत दिलाये। उन्होनें कहा कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से मध्यम और छोटा व्यापारी बेहाल है। चेयरमैन भारत महाजन व प्रधान वेदप्रकाश महाजन ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। 2014 में विश्व बाजार में जब कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई थी, तब मोदी सरकार ने गुपचुप तरीके से पेट्रोल और डीजल के दाम कम न करके काफी मुनाफा कमाया था। लेकिन अब जब कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रहीं हैं तो सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों को भी लगातार बढ़ा रही है। यानि कि कच्चा तेल सस्ता हो चाहे महंगा इसकी मार आम लोगों को ही झेलनी पड़ती है। पिछली यूपीए सरकार के समय भी कच्चे तेल की कीमतों में उछाल हुआ था लेकिन यूपीए सरकार ने बढ़ती कीमतों से लोगों को राहत दिलाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें