सरपंच को मुअत्तल करना छोटी सोच : बब्बेहाली
गुरदासपुर। मात्र एक साल के कार्यकाल दौरान ही हर फ्रंट पर फेल साबित हो चुकी कांग्रेस सरकार के नेता अब किसी भी सूरत में अकाली दल की आवाज को दबाना चाहते हैं। जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण गांव सठियाली के सरपंच सतनाम सिंह बंटी को राजनीतिक दबाव के तहत मुअत्तल करने से मिलता है। यह विचार शिरोमणि अकाली दल बादल के जिला प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने जारी प्रेस बयान में व्यक्त किए। बब्बेहाली ने कहा कि सरपंच बंटी को मुअत्तल करना सरासर गलत है। ऐसी हरकतें करके कांग्रेसी अपनी छोटी सोच का सबूत दे रहे हैं।