फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन

-बेटा गंभीर हालत में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
शनिवार को अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर पड़ते गांव झंगी के पास बाईपास पर एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक उसका बेटा भी गंभीर रूप में जख्मी हो गया। दीनानगर पुलिस प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि विमला रानी पत्नी कुलदीप कुमार निवासी पुरानी आबादी अवांखा शनिवार को कस्बा घरोटा से परिजनों से मिल कर लौट रही थीं। जब वह नेशनल हाईवे झंगी बाईपास पर पहुंचे तो पठानकोट की और से आ रही तेज रफ्तार इंडिका कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल पर सवार महिला करीब 5 फीट तक उछली और कार के शीशे से जा टकराई। अधिक रक्त बहाव होने से उसकी कुछ ही समय के बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। लेकिन करीब एक किलोमीटर आगे उसकी कार में खराबी आ गई। आरोपी कार चालक ने कार को नेशनल हाईवे के साथ सटे श्मशान घाट के पीछे लगा दी और खुद फरार हो गया। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें