डीसी ने मांगी माइनिंग स्थलों की सूचना
पठानकोट। जिले के अधीन आते हरेक ब्लॉक के विकास व पंचायत अधिकारी अपने ब्लाक के अधीन आती पंचायती जमीन जिस पर माइनिंग हो रही है. या माइनिंग की जा सकती है कि रिपोर्ट बनाकर निर्धारित समय में अतिरिक्त जिला उपायुक्त (ज) के कार्यालय में जमा करवाएंगे। यह आदेश डीसी नीलिमा ने संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। डीसी ने कहा कि इसके साथ ही हरेक अपने ब्लॉक के अधीन आते क्षेत्रों में अवैध माइनिंग दिखने पर भी संबंधित अधिकारी जिला प्रशासन को सूचित करेगा, ताकि अवैध माइनिंग रोकने के लिए सरकार को रिपोर्ट बनाकर भेजी जा सके।मीटिंग में अतिरिक्त जिला उपायुक्त (ज) कुलवंत सिंह, अतिरिक्त जिला उपायुक्त (विकास) गुरप्रताप सिंह नागरा, एसडीएम धारकलां डॉ. निधि कलौत्रा, एसडीएम पठानकोट डॉ. अमित महाजन, सहायक लोक संपर्क अधिकारी राम लुभाया, जिला विकास एवं पंचायत अफसर कुलदीप सिंह उपस्थित थे।