फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री हरमंदिर साहिब में सोने की धुलाई की कार सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री हरमंदिर साहिब में सोने की धुलाई शुरू
विज्ञापन

निष्काम सेवक जत्था बर्मिंघम करवा रहा है कार सेवा
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य भवन में सुशोभित सोने की धुलाई की कार सेवा शनिवार को खालसाई परंपराओं और उत्साह के साथ शुरू हुई। निष्काम सेवक जत्था बर्मिंघम (इंग्लैंड) के मुखिया भाई मोहिंदर सिंह द्वारा पिछले पांच साल से सोने की धुलाई की सेवा की जा रही है। सेवा शुरू करने से पहले श्री दरबार साहिब के अरदासिये भाई सलविंदर सिंह द्वारा अरदास की गई। इसके बाद जत्थे के साथ जुड़े सेवादारों ने श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य भवन की ऊपरी मंजिल में चढ़कर धुलाई शुरू कर दी। सोने की धुलाई का मुख्य उद्देश्य उसकी आभा को बनाए रखना है। जब खालसा पंथ 1999 में त्रि-शताब्दी मना रहा था, तब इसी संस्था ने श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य भवन में सोने की कार सेवा की थी। इस संस्था ने शेर-ए-पंजाब महाराजा रंजीत सिंह द्वारा श्री हरमंदिर साहिब में लगभग डेढ़ शताब्दी पूर्व लगाए गए सोने को उतार कर नया सोना लगाया था। एसजीपीसी ने पुराने सोने को संभाल कर रखा हुआ है। सोने की धुलाई में रेठों के पानी से होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें