फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने थाने के बाहर किया प्रर्दशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुआवजे के लिए धरने पर बैठे परिजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। डेरा बाबा नानक के अधीन आते गांव नया घनीएके में मंगलवार को एक निजी कंपनी में कार्यरत व्यक्ति की तार रिपेयर करते समय करंट लगने से मौत हो गई। बुधवार को कंपनी से अधिक मुआवजा लेने की मांग को लेकर पारिवारिक सदस्यों और उनके पक्ष में आए ग्रामीणों ने थाना डेरा बाबा नानक के बाहर धरना लगा दिया। धरनाकारियों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस मामले में बनती कार्रवाई नहीं कर रही है। धरना करीब एक घंटे तक चला। गणमान्य लोगों के आश्वासन के बाद धरना उठा लिया गया है। बिजली बोर्ड के एसडीओ गुरनाम सिंह ने बताया कि रिपेयरिंग के लिए परमिट लिया गया था। उनके पास लिखित में मौजूद है। इस संबंध में डेरा बाबा नानक थाना के एसएचओ मुखत्यार सिंह ने बताया कि मृतक सुखविंदर सिंह के शव को बटाला के सिविल अस्पताल में रखा गया है।

फोटो- 13जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- डेरा बाबा नानक थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुये प्रदर्शनकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें