फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में पहली बार आएंगे राइजिंग स्टार विनर हेमंत बृजवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट में पहली बार आएंगे राइजिंग स्टार विनर हेमंत बृजवासी
विज्ञापन

हिंदू सिक्ख एक्ता क्लब का वार्षिक जागरण रामलीला ग्राउंड में 22 को
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। जिला के सबसे बड़े समारोह हिंदू सिख एकता क्लब की ओर से करवाए जाने वाले जगराते में इस बार कलर्स चैनल के राईजिंग स्टार विनर हेमंत ब्रजवासी एवम् ब्रदर्स रामलीला ग्राउंड में रंग जमाएंगे। वीरवार को प्रधान नऽिर्मल सिंह पप्पू के नेतृत्व में 22 सितंबर शनिवार को करवाए जाने वाले जगराता व मेले को लेकर विधायक अमित विज व श्री साईं इंस्टीट्यूट के चेयरमैन इंजीनियर एसके पुंज ने कार्ड का विमोचन किया गया। इसमें व्यापार मंडल के चेयरमैन भारत महाजन, अध्यक्ष चाचा वेद प्रकाश, पठानकोट व्यापार मंडल के संस्थापक एसएस बावा, मनिंद्र सिंह, पूर्व विधायक अशोक शर्मा, पूर्वमंत्री मास्टर मोहन लाल व रिटायर्ड तहसीलदार यशपाल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रधान निर्मल सिंह पप्पू व जनरल सेक्रेटरी विजय चोपड़ा ने बताया कि जगराते में हेमंत ब्रजवासी एंड ब्रदर्स, गुरदास मान के शिष्य आशु सिंह और पंडित नितिन भारती शिरडी से आए कलाकारों की झांकियों के साथ मां भगवती का गुणगान करेंगे। इससे पहले 21 सितंबर को गाड़ी आहाता चौक से शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में कलाकार झांकियां पेश करेंगे। वहीं 15 सितंबर को गाड़ी आहाता चौक में विशाल भंडारा व फ्री मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। इस मौके पर कैशियर अश्विनी कुमार आशु, सेक्रेटरी सुभाष चंद्र, डा. संजय शर्मा, सीनियर वाइस प्रधान अक्षय अग्रवाल, वाइस प्रधान कवलप्रीत सिंह, रामपाल विक्की, सह कैशियर संजीव गुप्ता, राजीव काला, अमित नेय्यर, विकास चोपड़ा, डॉ. तरसेम सिंह, डॉ. एमएल अत्री मौजूद रहे।

फोटो:-8-जागरण के कार्ड का विमोचन करते विधायक अमित विज व अन्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें