फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐशियन खेलों में भारतीय महिला कबड्डी की टीम को चांदी का तमगा जिताने वाले रणदीप कौर का भव्य स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पैैतृक गांव नत्थू खैरा में खिलाड़ी रणदीप कौर का शानदार अभिनंदन
विज्ञापन

एशियन खेलों में भारतीय महिला कबड्डी की टीम को दिलाया सिल्वर मेडल
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। एशियन खेलों में कबड्डी में अपना सिक्का जमाने वाली औेर भारतीय महिला कबड्डी टीम को चांदी का तगमा जिताने वाली गांव नत्थू खैरा की रहने वाली रणदीप कौर का वीरवार को उसके पैतृक गांव नत्थू खैरा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर रणदीप कौर को खुली जीप में बिठाकर स्वागत के तौर पर गांव में घुमाया गया। शहर में जगह-जगह पर उन्हें फूल मालाएं पहना कर अभिनंदन किया गया। इस मौके उनके साथ आए गुरदियाल सिंह चिट्टा कबड्डी कोच ने बताया किरणदीप कौर ने न सिर्फ एशियन खेलों में सिक्का जमाया है बल्कि इससे पहले भी राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल कबड्डी में भारत का दूसरा स्थान है, लेकिन रणदीप कौर का इस खेल में भी बढ़िया प्रदर्शन रहा है। रणदीप कौर के पिता हरदीप सिंह तथा माता वीर कौर ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है कि वह पूरे विश्व में अपने देश का नाम रोशन करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रणदीप कौर ने 2005 में कलासवाला खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपना खेल का सफर शुरू किया था तथा अब तक उसने 11 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तरीय खेलों में भाग लिया है। इसमें उसने 2 स्वर्ण, 3 सिल्वर, 2 ब्रांज पदक हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने चार एशियन गेम्स ओमान मस्कट में 2010 में चीन में 2012 में, 2014 में थाइलैंड में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए हैं तथा इस बार 2018 में इंडोनेशिया में आयोजित एशियन खेलों भारतीय कबड्डी की टीम में दूसरे स्थान पर रही है। खुशी की बात है कि रणदीप पंजाब की एकमात्र लड़की थी जोकि भारत की टीम में खेल रही थी। रणदीप कौर ने बताया कि वर्ष 2013 व 2016 में सर्कल कबड्डी के दूसरे विश्व कप में उसने भाग लिया तथा 2 स्वर्ण पदक हासिल किए थे। इसी प्रकार वर्ष 2016-2017 में भारत में हुई पुलिस नेशनल कबड्डी में 2 स्वर्ण पदक हासिल किए थे। 2011 में रणदीप कौर को पंजाब पुलिस में बतौर एएसआई नियुक्त किया गया था। रणदीप कौर ने बताया कि उनकी इन उपलब्धियों के उनके कोचों तथा अन्य सहयोगियों के अलावा उनके माता-पिता की अहम भूमिका है।

फोटो- 30जीडीआरबीटीएलपी04
कैप्शन- गांव नत्थू खैरा में रणदीप कौर का स्वागत करते हुए उनके समर्थक और गांव के लोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें