नशे से मौत हो तो एसएसपी और डीएसपी की जिम्मेदारी हो तय
चार वामपंथी पार्टियों ने जलाया कैप्टन सरकार का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। स्थानीय जिला कचिहरी परिसर में वामपंथी पार्टियों द्वारा नशा विरुद्ध रोष व्यक्त करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर रोष प्रदर्शन किया। वामपंथी पार्टियों में पंजाब की चार वामपंथी पार्टियों सीपीआई, सीपीआईएम, आरएमपीआई व सीपीएमएल लिब्रेशन शामिल थी, जो चिट्टे के विरुद्ध काला सप्ताह मना रही थी। वक्ता कामरेड बलबीर सिंह कत्तोवाल, कामरेड ध्यान सिंह ठाकुर, कामरेड निर्मल सिंह बोपाराय व कामरेड सुखदेव सिंह भागोकावां ने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार ने चुनाव समय लोगों से वादा किया था कि मेरी सरकार आने पर चार सप्ताह में पंजाब को नशा मुक्त करते हुए आज 16 माह बाद भी पंजाब में नशों में अथाह बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि जिस भी हल्का में नशे कारण किसी नौजवान की मृत्यु होती है तो उस हल्का विधायक व उस क्षेत्र के एसएसपी व डीएसपी की जिम्मेदारी निर्धारित की जाए। 35 दिनों में 43 नौजवान ओवरडोज लेने कारण नशों की भेंट चढ़ चुके हैं और पंजाब सरकार कह रही है कि सरकारी कर्मचारियों का डोप टेस्ट किया जाएगा। दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि नशों के व्यापारियों को मौत की सजा की आज्ञा केंद्र सरकार से मांग रहे हैं, पंजाब के लोगों के साथ कैप्टन सरकार मजाक कर रही है।
फोटो 06जीडीआर8- कैप्टन सरकार का पुतला जलाते हुए वामपंथी