पनबस कांट्रेक्ट वर्करों ने दी मोर्चा खोलने की चेतावनी
17 जुलाई को ट्रांसपोर्ट मंत्री के हलके में रोष मार्च करने के बाद पुतला भी फूंकेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन की विशेष बैठक पंजाब रोडवेज डिपो में हुई। बैठक में क्षेेत्र से संबंधित सभी वर्कर बैठक में पहुंचे। बैठक के दौरान मांगों को लेकर नारेबाजी भी की गई। बैठक में पहुंचे संगठन के प्रादेशिक चेयरमैन परमजीत सिंह कोहाड़, जनरल सचिव बलजीत सिंह गिल और डिपो प्रधान प्रदीप कुमार ने बताया कि सरकार ले उनकी मांगों को लागू करने की बजाय पनबस में ठेके पर रखे कर्मचारियों को प्राइवेट लेबर कहकर उनके दिलों को ठेस पहुंचाई है। 16 जुलाई को पंजाब के सभी बस स्टैंड को बंद किया जाएगा और 17 जुलाई को पनबस के सभी वर्कर और अन्य जत्थेबंदियां ट्रांसपोर्ट मंत्री के हलका दीनानगर में विशाल रोष मार्च करके पुतले फूंकेंगे। इसके बाद 18 जुलाई को पंजाब के सभी शहरों और मेन चौकों में दो घंटे का चक्का जाम किया जाएगा। इन सबके बावजूद सरकार न जागी तो मांगों को मनवाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। मौके पर जगदीप दालम, रशपाल सिंह, भूपिंदर सिंह, अवतार सिंह, सुरिंदर सिंह, जगरूप सिंह, राजिंदर गोराया उपस्थित थेे।
फोटो- 04जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन्- बटाला रोडवेज डिपों में मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए पनबस वर्कर।