फार्म में फसलों की काश्त की प्रगति का जायजा लिया
पठानकोट। खेतीबाड़ी और किसान भलाई विभाग की टीम ने ब्लॉक धारकलां के गांव में किसान इशर सिंह पठानिया के फार्म का दौरा किया। इस दौरान टीम ने सुगंध वाली फसलों की काश्त की प्रगति का जायजा भी लिया। इशर सिंह की ओर से पंजाब स्टेट काउंसिल आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की मदद से 2012 से करीब 5 एकड़ जमीन में लेमन ग्रास और पामारोजा में खेती कर बढ़िया आमदन कमाई जा रही है। इस दौरान खेतीबाड़ी अधिकारी डॉ. अमरीक सिंह और डॉ. हरप्रीत सिंह मौजूद थे। मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि खेतीबाड़ी और किसान भलाई विभाग ने किसानों को नई फसलों की काश्त के बारे में लगातार जानकारी देने के लिए कोशिश की है। लेमन ग्रास और पामारोजा की फसल की काश्त इस इलाके के लिए वरदान साबित हो सकती है। उन्होंने सुगंध वाली फसलों की काश्त को उत्साहित करने के लिए हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
फोटो 01, इशर सिंह पठानिया के फार्म का दौरा करते हुए खेतीबाड़ी विभाग के अधिकारी